कला संगम सांस्कृतिक मंच का “याद-ए-रफी” संगीत समारोह का आयोजन 1 अगस्त को

बिलासपुर। संगीत के क्षेत्र की शहर की अग्रणी संस्था कला संगम सांस्कृतिक मंच बिलासपुर के तत्वावधान में संस्था के संस्थापक स्व. आलेख वर्मा की स्मृति में शनिवार, 01 अगस्त 2026 को रात्रि 7:30 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन में सुप्रसिद्ध पाश्वर्गायक मोहम्मद रफी की मधुर स्मृतियों को समर्पित भव्य संगीत संध्या “यादें रफी” का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इसी वर्ष दिवंगत पार्श्व गायिकाएं आशा भोसले और सुमन कल्यानपुर को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
संस्था से अब्दुल अलीम और गिरीश त्रिवेदी ने बताया कि नगर विधायक और पूर्व मंत्री छ . ग. शासन अमर अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी , सभापति विनोद सोनी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त गायक-गायिकाएँ एवं वादक कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को रफी साहब के सदाबहार गीतों की सुरमयी दुनिया में ले जाएँगे।
इनमें तरुण शर्मा, मंजू राव, गिरीश त्रिवेदी,योगानंद साहू ,शौर्य तिवारी एवं कनक साहू गायन से शानदार प्रस्तुतियाँ देंगे। वाद्य संगीत में बबलू गंधर्व (सिंथेसाइजर), प्रिंस ठाकुर (जॉर्ज ड्रम), सचिन यादव (गिटार), रूपेश मेश्राम (ऑक्टोपैड), भूपेंद्र सिंह (हैंड सैनिक), अमित शर्मा (ढोलक) धैर्य शर्मा (तबला) अपनी उत्कृष्ट संगत से कार्यक्रम को यादगार बनाएँगे। इस अवसर पर श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ के द्वारा कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। गायन एवं तबला वादन के क्षेत्र में शौर्य तिवारी कनक साहू तथा भैरव तिवारी को संगीत सम्मान समारोह से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने शिखर युवा मंच के भूपेश वैष्णव ,धनंजय अनुपम साथ ही अखिल वर्मा , प्रकाश त्रिवेदी, राजेश इंदौरिया, दीपक जावलकर, गणेश नामदेव ,रिंकू मित्रा ,सुरेश श्रीवास्तव,का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। गिरीश त्रिवेदी ने सभी संगीत कला प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।