Blog

स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिलासपुर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जनता की परेशानी को लेकर 30 जुलाई को हुए बड़ी रणनीतिक बैठक

बिलासपुर। नए स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल और उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को लेकर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जनता की समस्याओं को उठाने और विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 30 जुलाई को कांग्रेस भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में स्मार्ट मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं के मुद्दों, बढ़ते बिजली बिल और आम जनता की परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध में आगामी आंदोलन की रणनीति भी तय की गई।

कांग्रेस का कहना है कि हाईटेक तकनीक के नाम पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं, खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पार्टी ने इस मामले को जनहित से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है।

बैठक का आयोजन 30 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन बिलासपुर में किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवम कार्यकर्ताओं ने भी आपने महत्पूर्ण सुझाव साझा किया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी जनता की शिकायतों को लेकर संगठन सड़क से लेकर प्रशासन तक आवाज उठाएगा और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिसमे जिला स्तर पर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाए जायेंगे जिसमे उनको आ रही ज्यादा बिल की समस्या, गलत रीडिंग की समस्या, समय पर रीडिंग नही होने की समस्या, बिल सुधरवाने ऑफिस के चक्कर लगाने की समस्या, जो लोग पुराना मीटर वापस लगवाना चाहते है उनका पक्ष रखना एवम जो लोग नया मीटर नही लगवाना चाहते है।इस सभी लोगो से फॉर्म भर के उनके परेशानियों को सक्षम अधिकारियों तक ले जाया जाएगा।

आज की बैठक में
सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू , रामशरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, भरत कश्यप, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, महेश दुबे, रामा बघेल, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेश, संतोष गर्ग, साकेश मिश्रा, लक्ष्मीनाथ साहू, शेख दुलारे, स्वर्णा शुक्ला, महेश ठाकुर, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, अनस खोखर, राजीव रतन सिंह, दीपांशु श्रीवास्तव, फरीद खान, शाश्वत तिवारी, मोहम्मद अयूब, सुभाष ठाकुर, हरमेंद्र शुक्ला, राहुल ठाकुर, बॉबी थॉमस नरेंद्र टंडन, तस्लीम अहमद, आदित्य सिंह, दीपक कौशिक, जावेद मेनन , मनोज शर्मा, अनिल पांडे, सुबोध केसरी, राजा व्यास, राहुल वाधवानी, बेदराम यादव, संतोष ढीमर, किरण धुरी, जुगल गोयल, हिमांशु कश्यप, शेख आजम , मोती थारवानी , आशीष कौशिक, नीलय शर्मा तिलक कश्यप, राजकुमार यादव, घनश्याम कश्यप, बालचंद साहू, हैरी डेनियल, बलविंदर सिंह, बप्पी डे, विकास सिंह, मोहम्मद इमरान, सुनील पांडे, अंकित शुक्ला, चंदन सिंह, राजू साहू, राजकुमार बंजारे, राजा ढीमर, सज्जू खान, करम गोरख, देवदत्त शर्मा, मनोज सिंह निखिल शर्मा, जयपाल निर्मालकर, संतोष प्रजापति, सुमित सिंह, अन्नपूर्णा ध्रुव, कौशिक धर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *