अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार फाऊंडेशन के युवा समाज सेवी मयंक गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने

रायपुर अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव के द्वारा लोगों को उनकी अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ, रोजगार, बिजनेस हा अच्छी क्षेत्रों में आगे रहने के लिए कानून की जानकारी के लिए किसी के साथ अत्याचार हो रहे हैं उसे रोकने के लिए पुरे भारत में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाऊंडेशन का गठन किया जा रहा है ताकि लोग अपने हक को जान सके और हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम हो सके इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में भी टीम तैयार किया जा रहा है जिसमें मयंक गुप्ता युवा समाज सेवी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।

उनके कुशल नेतृत्व और मानव समाज के प्रति सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दिया गया है ताकि मयंक गुप्ता अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के साथ
जुड़कर इस नेक मानव हित में और बेहतर कार्य करें इस नियुक्ति पर मयंक गुप्ता ने मानवाधिकार
फाउंडेशन के राष्ट्रीयअध्यक्ष जय सिंह यादव व राष्ट्रीय सचिव अजीत यादव का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि में 24 घंटे मानव सेवा में लगा रहूंगा।
