Blog

नवीन न्याय सहिंता के संबंध में सुशासन के लिए जन जागरूकता प्रदर्शनी,पुलिस से डर अपराधी को होना चाहिए, आम नागरिक को पुलिस के साथ समन्वय पुलिस आपके सुरक्षा के लिए है

विभिन्न कार्यक्रमों में फ्लैक्स, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, वीडियो, संदेश के माध्यम से जागरूक किया जा रहा

जिला के सभी थाना चौकी मुख्यालय में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

बिलासपुर।बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम के दौरान लोगों को नवीन कानून और न्याय सहिंता के प्रमुख प्रावधानों और नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा फ्लैक्स वीडियो एवं संदेश के माध्यम से लोगों को जानकारी दे रहे हैं ।

इस दौरान पुलिस लाइन, थाना चौकी द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए न्याय सहिंता के प्रावधान और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला, बच्चे, युवा व वरिष्ठ नागरिक प्रत्येक वर्ग के लोगों को नवीन कानून के प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है ।

पुलिस ग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें 2000 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया ।
सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ डांस चैंपियन सीजन-3 में जिला के साथ राज्य के कई कलकारों ने हिस्सा लिया जिनको लगातार प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें प्रतिदिन 2000 नागरिकों जानकारी पीपीटी,फ्लैक्स और संदेश के माध्यम से नवीन कानून के प्रावधानों का जानकारी दिया गया साथ साथ एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा लोगों को संबोधन करते हुए न्याय सहिंता के प्रावधान जिसमें महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, संगठित अपराधों और अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति भय का वातावरण केवल उनको होना चाहिए जो अपराध में लिप्त है, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर समाज को प्रभावित कर रहे उनको पुलिस से डर होना चाहिए। आम लोगों को पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं पुलिस के साथ फ्रेंडली विहेवीयर रखना चाहिए ताकि जनता और पुलिस के बीच सकारात्मक संवाद और तालमेल बने, समाज के प्रत्येक अच्छे बुरे की जानकारी पुलिस तक पहुँच सके और सामुदायिक पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग, और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से समाज की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके,

बॉक्स
विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरुक किया

इसी क्रम में पुलिस विभाग द्वारा समय समय पर ज़िले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फ्लैक्स वीडियो द्वारा 1000 लोगों को जागरूक किया गया ।
पुलिस विभाग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा लगातार प्रमुख स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *