रोहित तिवारी बोले,जल संसाधन विभाग द्वारा कर्मचारियों के तीन वर्ष में स्थानातंरण प्रस्ताव की कंडिका विलोपित की जाए

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग द्वारा सात अगस्त को जारी आदेश में कर्मचारियों के तीन वर्ष में टेबल परिवर्तन एवं तीन वर्ष से अधिक एक स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के स्थानातंरण प्रस्तावविभाग को उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए है कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रस्ताव वाली कंडिका का छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने पुरजोर विरोध करते हुए जारी आदेश में उक्त कंडिका को विलोपित करने की मांग की है
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा आदेश जारी किया परंतु सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों का टेबल परिवर्तन का उल्लेख किया था स्थानातंरण वाली कंडिका जल संसाधन विभाग द्वारा अतिरिक्त रूप से जोड़ी गई , जो कि नियम विरुद्ध एवं अव्यवहारिक है क्यो की तीन वर्ष एक स्थान पर जमे रहने वाले अधिकारियों का स्थानांतरण प्रस्ताव मांगा जाता है ना की कर्मचारियों का
यदि उक्त पत्र के अनुसार कार्यवाही की गई तो विभाग के समस्त कर्मचारियों को स्थानांतरण करना पड़ेगा जो की विभाग के सुचारू रूप से चलने में बाधक एवं अव्यवहारिक रहेगा ,प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों को ताक में रख कर जोड़ी गई अतिरिक्त कंडिका का संघ विरोध करता है और उक्त कंडिका में कर्मचारी के स्थान पर अधिकारी जोड़ कर संशोधन करने की मांग करता है इस आशय का माँग पत्र संघ द्वारा मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव और सचिव जल संसाधन को लिखा गया है
संघ की माँग है कि इस अव्यवहारिक पत्र को तत्काल संशोधित किया जाय अन्यथा संघ आंदोलन के लिय बाध्य होगा ।