Blog

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक पाने वाले पुलिस परिवार के होनहार बच्चे हुए सम्मानित,डीजीपी अरुण देव हुए शामिल

बिलासपुर।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एक विशेष हेल्थ चेकअप कैंप और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिलासा गुड्डी स्थित चेतना सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम,आईजी रामगोपाल गर्ग, संभाग आयुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनीश सिंह सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

दरअसल चेतना सभा कक्ष में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम शामिल हुए, इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से बातचीत की,कार्यक्रम के दौरान अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों और जिले की मेडिकल टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों का भी विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर डीजीपी अरुण देव गौतम ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले पुलिस परिवार के होनहार बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा कि पुलिस यदि पूरी ईमानदारी और लगन से काम करे, तो वह मानसिक और शारीरिक रूप से हमेशा स्वस्थ महसूस करेगी। उन्होंने समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर जोर दिया ताकि बीमारियों का शुरुआत में ही पता चल सके और सही समय पर इलाज हो सके।प्रशासनिक कसावट और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से डीजीपी अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने को गोद लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे थाने की सीधी मॉनिटरिंग हो सकेगी और बेहतरी के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि अगर कोई भी काम सच्ची निष्ठा और सही सोच के साथ किया जाए, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है।

डीजीपी ने बिलासपुर पुलिस लाइन का भी गहन निरीक्षण

स्वास्थ्य शिविर के समापन के बाद डीजीपी ने बिलासपुर पुलिस लाइन का भी गहन निरीक्षण किया, इस दौरान डीजीपी ने अमर जवान स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया, रक्षित केंद्र में बने मैं भवन का भी डीजीपी ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, नए भवन की भव्यता को देख डीजीपी ने एसएसपी को शुभकामनायें दी, निरीक्षण के बाद डीजीपी अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हुए.निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, संभाग आयुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचयात सीईओ संदीप अग्रवाल और एसएसपी रजनीश सिंह सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *