अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा तीन ज्ञापन प्रस्तुत किया गया जिसमें सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क यह बिलासपुर शहर में समझ में नहीं आ रहा है जिसके कारण आए दिन वाहन चालकों का दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी या प्राण हानि हो रहा है। जिससे पूरे बिलासपुर वासी त्रस्त हैं। लेकिन जनता से अगर थोड़ी भी भूल हो जाती है तो ट्रैफिक नियमों के अनुसार उनसे भरपूर वसूली की जाती है इसीलिए ग्राहक पंचायत उनकी तकलीफ को देखते हुए सड़क के दुर्घटना के वास्तविक जो जिम्मेदार है उन पर कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया है। रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए मिठाई तथा अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट की बहुत गुंजाइश रहती है खाद्य विभाग द्वारा उन व्यवसाईयों को जो की मिलावट करते हैं उन पर कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया गया है। इसी तरह स्मार्ट मीटर के कारण बिजली बिल में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण जनता में असंतोष व्याप्त है। इसके अलावा दिन में कई बार बिजली बंद हो जाती है और लंबे समय तक बंद रहता है जिसके कारण जनता को असुविधा हो रही है उनके इस तकलीफ को देखते हुए ग्राहक पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम से ज्ञापन दिया गया। तीनों ज्ञापन को जिलाधीश महोदय जी ने सहर्ष स्वीकार कर त्वरित कार्यवाही के लिए अपने-अपने विभागों को भेज दिया। ज्ञापन देने के लिए ग्राहक पंचायत की ओर से जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, महिला अध्यक्ष शेफाली घोष उपाध्यक्ष मदन मोहन गुल्ला, सदस्य रीना झा उपस्थित रही।