Blog

ओबीसी महासभा केडर कैम्प 2026 आयोजन की तैयारी बैठक संपन्न

बिलासपुर -ओबीसी महासभा के प्रांतीय निकाय के आह्वाहन पर बिलासपुर में ओबीसी केडर कैम्प का आयोजन 30 आगस्त 2026 स्थान सामुदायिक भवन नेहरू नगर बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमे प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम साहू जी सहित पूरे प्रदेश के पदाधिकारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे ।
केडर कैम्प को सफल बनाने की तैयारी चल रही है इसी तारतम्य में आज तखतपुर में तैयारी बैठक रखी गई जिसमे जिला अध्यक्ष डा सुनील कुमार ने बताया की ओबीसी महासभा के प्रमुख उद्देश्य निम्न हैं।


इसमें सामाजिक न्याय एवं समानता — अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना।आरक्षण अधिकारों की रक्षा — संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण एवं अन्य अधिकारों के संरक्षण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रयास करना। शिक्षा को बढ़ावा देना — ओबीसी समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
रोजगार एवं अवसर — युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करना।
सामाजिक कुरीतियों का विरोध — दहेज, नशाखोरी, भेदभाव, अशिक्षा एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना। राजनीतिक एवं संवैधानिक जागरूकता — समाज के लोगों को संविधान, कानून, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना।
महिला सशक्तिकरण — ओबीसी समाज की महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व एवं सामाजिक निर्णयों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना।संगठन एवं एकता — विभिन्न ओबीसी समुदायों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, भाईचारा और सहयोग को मजबूत करना।आर्थिक विकास — गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के आर्थिक उत्थान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करना।
और समाज के हितों की आवाज उठाना — ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से शासन-प्रशासन के समक्ष रखना आदि विषय पर गहन विस्तृत चर्चा केडर कैम्प में किया जावेगा बताया साथ सूर्य प्रकाश कश्यप ने कहा कि हम सभी ओबीसी वर्ग को एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भरपूर प्रयास करना होगा तभी हमारी एकजुटता दिखेगी ।आज की बैठक में प्रमुख रूप से सूर्य प्रकाश जिला सचिव सोमनाथ यादव संतोष कश्यप प्रवीण कौशिक बलराम प्रसाद श्रीवास धमके रजक अजय यादव जय कश्यप सुनील यादव विजय श्रीवास दुर्गेश कौशिक अनिल कौशिक मनीष कौशिक समीर कौशिक दीपक कौशिक संजय कौशिक रामेश्वर संन्यास बसंत वर्मा आदि ओबीसी गण मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *