Blog

गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार अंतिम आरोपी गिरफ्तार,तोरवा पुलिस की कार्रवाई, पूर्व रंजिश में मारपीट से हुई थी ईश्वर गोड की मौत

बिलासपुर। गैर इरादतन हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अंतिम आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 अगस्त 2026 को आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को आरोपी अनिल शर्मा (24), निवासी देवरीखुर्द, तोरवा, बिलासपुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व रंजिश के चलते परिचित ईश्वर गोड के साथ मारपीट की थी। गंभीर मारपीट के बाद ईश्वर गोड की मौत हो गई थी। मामले में तोरवा थाने में अपराध दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पहले मनोज वाडेकर एवं प्रत्युन साह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद संतोष पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
मामले में आरोपी अनिल शर्मा घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। 23 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *