छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सहसचिव और क्रिकेट संघ बिलासपुर के संरक्षक अनुराग वाजपेयी जी के जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर ने दी बधाई…..

बिलासपुर।जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर श्री अनुराग वाजपेयी जी के निर्वाचित होने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर के सदस्यों द्वारा संघ के कार्यालय सरजू बगीचा में माला एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।
क्रिकेट संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों ने अनुराग वाजपेयी जी के निर्वाचन को समाज एवं बिलासपुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि वाजपेयी जी के कुशल नेतृत्व एवं अनुभव से जिला अधिवक्ता संघ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ पूर्व सचिव मुकुल तिवारी, छत्तीसगढ़ स्टेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह एवं क्रिकेट संघ बिलासपुर के सदस्य आलोक श्रीवास्तव, प्रिंस टुटेजा, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, शरद मुरारका, आनन्द तावड़कर, विनय गायकवाड़, कमल सिंह, शाश्वत तिवारी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।