पोस्टर चमकाने से चेहरा नहीं चमकता,रोजगार-किसान और शिक्षा पर दे जवाब

कांग्रेस के संभागीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता
प्रदेश अध्यक्ष बैज ने सरकार पर बोला हमला
75 ब्लॉक अध्यक्ष एवं 25 ट्रेनरों को टिप्स
बिलासपुर । संभाग स्तरीय ब्लॉक एवं ट्रेनर के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संगठन सृजन का हवाला देते हुए ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने कहा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, तथा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी ने लगरा गांव में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। यहां के कांग्रेस जनों जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सिधांशु मिश्रा, विधायक अटल श्रीवास्तव, श्रीवास्तव,दिलीप लहरिया पूर्व विधायक शैलेश
पांडे, आशीष सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। आज लगरा गांव में एक निजी भवन में आयोजित कांग्रेस के संभाग के 75 ब्लॉक अध्यक्ष एवं ट्रेनर के प्रशिक्षण शिविर में संगठन ने ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्षों एवं ट्रेनर को आमंत्रित किया था। इसके पश्चात जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर अगले सत्र में दिया जाएगा। किसी भी दूसरे बड़े नेता को शिविर में आने की अनुमति नहीं थी। तीन दिनों तक या प्रशिक्षण चलेगा कल पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिहदेव भी प्रशिक्षण देने आएंगे। 12 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर संगठन को
मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार से बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज और वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार के पोस्टर अभियान पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर चमकाने से चेहरा नहीं चमकता। सरकार को रोजगार, किसानों, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य की स्थिति पर जवाब देना चाहिए।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का चेहरा चमकाने के लिए 1100 करोड़ रुपए खर्च किए गए है।
जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा सरकार और मंत्री अपनी जेब में भर रहे हैं, जबकि गांवों में विकास के काम नहीं हो रहे हैं। 12 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से जुड़ने और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की रणनीति बताई जा रही है। कांग्रेस नेताओं का फोकस ब्लॉक स्तर से संगठन को मजबूत कर पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर है।
वहीं, दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पोस्टर चमकाने से चेहरा नहीं चमकता है। सरकार को रोजगार, किसान और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर तक चलेगा। 15 सितंबर को सरगुजा संभाग में ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद 20 सितंबर को रायपुर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बस्तर और दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। कांग्रेस का फोकस संगठन को बूथ तक मजबूत करने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने की।