तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

बिलासपुर । चकरभाठा क्षेत्र में सरेराह तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी होटल सेंट्रल पॉइंट के पास हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
मामला 11 सितंबर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल सेंट्रल पॉइंट चकरभाठा के पास एक व्यक्ति हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर लहरा रहा है और आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी फागुराम राम वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी बोदरी चकरभाठा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार भी बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।