नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 20 लाख की दवाएं जब्त, पिता पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

बिलासपुर । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए हैं। मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट समेत कुल 4750 नग नशीली दवाएं बरामद हुई हैं, जिनका वजन करीब 2495 ग्राम और कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई एसीसीयू बिलासपुर और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने की।गिरफ्तार आरोपियों में 60 वर्षीय उग्रसेन लोनिया, उसका 30 वर्षीय बेटा मुकेश लोनिया और 20 वर्षीय परमेश्वर लोनिया शामिल हैं।जो लोनियापारा के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन दवाओं को दूसरे राज्य से लाकर बिक्री करने की तैयारी में थे। तीनों के पास नशीली दवाओं को रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज या चिकित्सकीय पर्चा नहीं मिला।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22(सी) और 29 के तहत कार्रवाई की है।
सीपत और आसपास के क्षेत्र में बच्चे से लेकर बड़े तक को नशीली दवाओं का बना रहे थे आदि
पुलिस का कहना है कि बाहर से कम पैसे में नशीली दवाओं को लाकर ज्यादा पैसों में खपाने का काम करते थे और बच्चे से लेकर बड़े तक को नशीली दवाओं का आदि बना रहे थे।इस तरह से पूरे सीपत क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर भी सप्लाई करने का काम करते थे,जिसके कारण इनका नेटवर्क फेल रहा था और नशीली दवाओं की खपत भी बढ़ते जा रही थी।
मुकेश पहले भी अवैध नशीली दवाओं की तस्करी पर हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश लोनिया पूर्व में भी 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।जिसके पास से भारी मात्रा ने नशीली दवाइयां बरामद हुई थी।इसके बाद भी तस्करी करने से पीछे नहीं हुआ बल्कि बड़े स्तर से तस्करी करने लगा।
एसएसपी के एण्ड-टु-एण्ड तक कार्रवाई करने के दिए निर्देश
एसएसपी का कहना है कि नशे का व्यापार करने वालो के खिलाफ एण्ड-टु-एण्ड विवेचना दौरान गिरफ्तार व संलिप्त आरोपियो के फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसके अलावा इसमें शामिल लोगो की भी जानकारियां एकत्रित की जा रही है।जो भी काल डिटेल के संदिग्ध लगेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
एसीसीयू और सीपत थाना की पुलिस रही शामिल
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, शिव सिंह बक्साल, महिला आरक्षक शकुंतला साहू, आरक्षक आशीष राठौर, बीरेंद्र राजपूत, मुकेश शर्मा, रमेश यादव, महादेव कुजूर, धीरेंद्र सिंह तोमर, राकेश साहू की बिलासपुर एसएसपी द्वारा सराहना की है।