Blog

अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्त

बिलासपुर ।जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। 5 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चले इस विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों और 1 चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया है।
विभाग द्वारा लोखण्डी, तुरकाडीह, कछार, निरतू, सेंधरी, सिरगिट्टी, भरनी, परसदा, गनियारी और नेवरा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। सिरगिट्टी से ईंट का अवैध परिवहन करते 1 माजदा वाहन और लावर क्षेत्र से चूनापत्थर तथा रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा वाहन जब्त कर लावर खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखे गए हैं।
लोखण्डी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन कर रही 1 ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर कोनी पुलिस थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। भरनी-परसदा क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप के पास मुरुम के अवैध उत्खनन में लगी 1 चैन माउंटेन मशीन जिसे मौके पर सील किया गया और 7 हाईवा वाहनों को जब्त कर सकरी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज नियमों के तहत सभी जब्त वाहनों व मशीनरी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *