Blog

हसदेव नदी में पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा, तीन छात्र बहे, एक का शव बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज से पिकनिक मनाने पहुंचे 8 छात्र-छात्राओं में से तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद SDRF और पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि चार छात्र और चार छात्राएं शुक्रवार को देवरी पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे नदी में नहाने के दौरान मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

SDRF की टीम ने नदी में लगातार तलाश की, जिसमें पवन लाल का शव बरामद कर लिया गया है। पवन चिरमिरी का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है।

वहीं मुरारी साहू और सचिन सिंह अभी भी लापता हैं। SDRF और पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। मामले में एडिशनल एसपी डॉ. यूलैण्डन यार्क ने जानकारी दी है। 40 सेकेण्ड का स्क्रिप्ट और हेडलाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *