Blog
स्कूल के बोरवेल से 30 मीटर केबल चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार में शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूल परिसर में लगे बोरवेल का करीब 30 मीटर केबल तार काटकर चोर ले गए थे।
प्रधान पाठक की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक साहू, रामनारायण साहू, आनंद खरे और पुरुषोत्तम वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 30 मीटर कटा हुआ बोरवेल केबल तार बरामद कर लिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है।