Blog

शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर युवक से मारपीट और चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाद के दौरान धारदार चाकूनुमा हथियार से युवक पर हमला कर दिया। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पंप हाउस के पास रहने वाले दुर्गेश यादव ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुराना पंप हाउस के पास कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे छोटे धारदार चाकूनुमा हथियार से दुर्गेश पर वार कर दिया। शिकायत मिलते ही तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने फरार होने से पहले ही 12 सितंबर को कृष्णा सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया छोटा चाकू भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 119(1) और 118(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे रिमांड पर पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *