Blog

हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आम रास्ते पर लोहे का गैतू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध हथियार रखकर लोगों को डराने-धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा में सिविल टीम गठित कर नजर रखी जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का गैतू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी
चंद्रशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिटकुली को पकड़ लिया।आईपी रोपी से लोहे का गैतू जब्त किया गया है।आरोपी के विरुद्ध बिल्हा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े और आरक्षक 1062 संजय निर्मलकर की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *