Blog

वीडियो कॉल करते पकड़े गए पति ने पत्नी को पीटा

विरोध करने पर गाली-गलौज,घूंसे मारकर किया घायल

जान से मारने की धमकी का आरोप

बिलासपुर। अल्का एवेन्यू निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से आपत्तिजनक वीडियो चैटिंग करने का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को विवादित चैटिंग के साक्ष्य सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एमआईजी-13, अल्का एवेन्यू निवासी महिला के अनुसार उसने भास्कर नायडू से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति पिछले करीब डेढ़ साल से मोबाइल पर छिप-छिपकर किसी अन्य महिला से बातचीत करता था। शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे पत्नी ने पति को दूसरी महिला से वीडियो कॉल करते और आपत्तिजनक संदेश भेजते देख लिया। इस पर उसने पति से सवाल किया तो वह भड़क गया।
आरोप है कि पति ने 11 साल के बेटे के सामने ही पत्नी से गाली-गलौज शुरू कर दी और घूंसे मारकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला की चीख-पुकार सुनकर दामाद, छोटी बहन और सहेली मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। मारपीट में महिला के सिर, माथे, कलाई और पीठ में चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस को पति की कथित विवादित चैटिंग के साक्ष्य भी सौंपे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *