श्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज उत्सव

गोंडपारा सामुदायिक भवन में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, पिंकी नामदेव बनीं तीज सुंदरी,
नई कार्यकारिणी गठित
बिलासपुर। श्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं महिला मंडल बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में गोंडपारा स्थित सामुदायिक भवन में भव्य हरितालिका तीज मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, युवतियों और बेटियों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी तथा ताशा की धुन पर जमकर थिरकीं।
समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ स्पर्धा में संतोषी नामदेव प्रथम, वर्षा श्रीवास्तव द्वितीय तथा लक्ष्मी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में गरिमा श्रीवास्तव रानी ने प्रथम, प्रिया श्रीवास्तव ने द्वितीय व भारती वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कुर्सी दौड़ में परमेश्वरी नामदेव प्रथम, मंजू नामदेव द्वितीय व सुनीता नामदेव तृतीय रहीं। प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता में लक्ष्मी नामदेव, भारती चौधरी, रोशनी नामदेव, भारती श्रीवास्तव, रुचिका श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, रश्मि वर्मा और संगीता श्रीवास्तव ने बाजी मारी। वहीं आकर्षक परिधान व उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर पिंकी नामदेव को ‘तीज सुंदरी’ चुना गया। सभी उपस्थित जनों ने 11 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समाज की इस अनूठी पहल की सराहना की। इस अवसर पर महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रभा श्रीवास्तव अध्यक्ष, पूजा श्रीवास्तव महामंत्री, मनीषा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, दीपा नामदेव सचिव, आरती नामदेव संयोजक तथा संजना वर्मा कोषाध्यक्ष चुनी गईं।
परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और नारी शक्ति का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज की माताओं-बहनों को एक मंच पर लाकर पारस्परिक सौहार्द व संगठन को सुदृढ़ बनाना है।
कार्यक्रम में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, बृज किशोर चौधरी, एन.के. वर्मा, रितेश चौधरी, ओम प्रकाश नामदेव, संजू वर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिक, महिला मंडल की सदस्याएं और परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में हाई टी के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।