Blog

उड़ीसा से गांजा लाकर मटियारी में बेचने का करते थे काम,13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार….एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू मस्तूरी थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जयरामनगर रेलवे फाटक के पास से 13 किलोग्राम गांजा, कीमत 6,50,000 रुपये के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

दरअसल रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और डीएसपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसी बीच मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पुरुष और एक महिला जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवर ब्रिज के नीचे अपने पिट्ठू बैग और झोले में अवैध गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राम मटियारी सीपत जाने के लिए ऑटो-बस का इंतजार कर रहे हैं।सूचना पर एसीसीयू बिलासपुर और मस्तूरी थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की। तलाशी में आरोपियों के पास से 13 किलो गांजा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किए गए।पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा को जिला बलांगीर, ओडिशा से सस्ते दामों में खरीदकर मटियारी-सीपत क्षेत्र में महंगे दामों में बेचने के लिए ला रहे थे।गांजा की तस्करी करने वालो में आकाश सिसोदिया पिता राजू सिसोदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी मटियारी, पूर्वा मालिया पति आकाश सिसोदिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी मटियारी,कृष्णा पांडेय पिता रंजीत पांडेय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मटियारी, और नीरज नायक पिता राजाराम नायक, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड 18, झाड़ू मोहल्ला, थाना उमरिया, शामिल है।
पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना मस्तूरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी निरीक्षक सलीम खाका, उप निरीक्षक सुजान जगत, कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव और धीरेंद्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

उड़ीसा से गांजा लाकर एमपी और बिलासपुर में खपाने का करते थे काम

डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर गांजा के कारोबारी है जिनका पेशा सिर्फ गांजा बेचना है और इसलिए उड़ीसा जाकर कम दाम में गांजा लाते थे और बिलासपुर लाकर अन्य जगहों पर बेचने का काम करते थे।इसमें गांजा तस्कर एमपी और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में गांजा बेचकर कारोबार फैला रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ एंड टू एंड तक होगी कार्रवाई

डीएसपी सुदीप सरकार का कहना है कि पकड़े गए गांजा तस्करो के खिलाफ एंड टू एंड तक कार्रवाई होगी।जिनके संपर्क में आने वाले लोगों के खिलाफ भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरोपियों का काल डिटेल और संबंधित लोगो की खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *