Blog

मोपका में चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। मोपका क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 नग धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार मोपका चौकी पुलिस टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स मोपका के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर उसे हवा में लहराते हुए आसपास के लोगों और आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी 36 निवासी पचरी घाट, बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 नग धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। मामले में अपराध दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *