सिरगिट्टी पुलिस का प्रहार: अशांति फैलाने वाले 6 अड्डेबाज गिरफ्तार,प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। अड्डेबाजी और नशाखोरी कर अशांति फैलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में सिरगिट्टी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बीट आरक्षकों के माध्यम से चिन्हांकित अड्डेबाजी स्थलों – नयापारा, गणेश नगर, तिफरा व अन्य स्थानों पर सतत चेकिंग की। इस दौरान शांति भंग करते पाए गए 6 आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सिरगिट्टी पुलिस ने रंजीत यादव पिता पंचभैया यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी नयापारा कीर्ति नगर, सिरगिट्टी,दिनेश कुर्रे पिता राजू कुर्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पास नयापारा, सिरगिट्टी, दिनेश खरे पिता रामू खरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी साजा पाली अकलतरा, जांजगीर-चांपा,देवेन्द्र सूर्यवंशी पिता त्रिलोचन सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी,निलेश खरे पिता रामू खरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी साजापाली अकलतरा, जांजगीर-चांपा,
और
सूर्यवंशी पिता बलदाउ सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी को पकड़ा है।पुलिस ने सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थान पर बाधा उत्पन्न करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सिरगिट्टी पुलिस की कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।