Blog

एनटीपीसी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार,मोपका चौकी पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। मोपका चौकी पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेताओं से पहचान का झांसा देकर एनटीपीसी में नौकरी का लालच देता था।

दरअसल प्रार्थी रथ लाल लहरी निवासी लगरा मोपका ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 12वीं और आईटीआई पास है। उसके ही गांव का सुमित केंवट जुलाई 2025 में बोला कि मेरी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है, तुम्हारी एनटीपीसी में नौकरी लगवा दूंगा, इसके लिए 50,000 रुपये लगेंगे।
प्रार्थी उसके झांसे में आ गया और तत्काल 34,000 रुपये फोनपे से दे दिए और अपने आईटीआई व स्कूली प्रमाण पत्र भी दे दिए। जांच में पता चला कि आरोपी ने इसी तरह फरहदा निवासी विमल केंवट से 65,000 रुपये,कंचनपुर के ईश्वर केंवट से 50,000 रुपये,कंचनपुर के संजय केंवट से 40,000 रुपये और लगरा के सूर्य प्रकाश केंवट से 24,000 रुपयेकुल मिलाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।घटना की
रिपोर्ट पर मोपका चौकी में मामला पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी सुमित केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *