नॉर्थ जोन में साइबर जागृति अभियान के तहत लगातार जन-जागरूकता अभियान जारी,नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कुल 40 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत लगातार व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कुल 40 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं लिंक, OTP, UPI PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में सर्वाधिक 25 स्थानों पर साइबर जागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में 05 स्थानों, थाना खमतराई क्षेत्र में 08 स्थानों, थाना उरला क्षेत्र में 01 स्थान तथा थाना पंडरी क्षेत्र में 01 स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस प्रकार नॉर्थ जोन में एक ही दिन में कुल 40 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत रातु सरिया यूनिट-1 इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड उरला में लगभग 50 कर्मचारियों तथा थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत मनीष चिकन मोहल्ला में लगभग 20–25 लोगों को विशेष रूप से साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान QR कोड स्कैन करने तथा फर्जी कॉल के माध्यम से मांगी गई राशि जमा करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।