Blog

चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था बदमाश, पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लालखदान इलाके का है, जहां पेट्रोलिंग और अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है।

सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय लक्ष्मण उर्फ गोविंदा विश्वकर्मा, निवासी लालखदान के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *