Blog
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो की मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 31 अगस्त का है, जब मधुबन शराब भट्टी के पास मोहनीश टुटेजा से शराब के लिए पैसे मांगे गए। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की।
इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने पहले आरोपी किशन यादव को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे उसके साथी अंकित रजक को 15 सितंबर को दयालबंद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।