Blog
तोखन साहू और आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा

नई दिल्ली। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा लकड़ा ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
तोखन साहू ने जनजातीय समाज के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रभावी प्रयासों और समन्वित पहल की आवश्यकता पर बल दिया।
मुलाकात के दौरान जनजातीय समुदायों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया तथा उनके विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।