Blog

सूखा 30 से 40, कच्चा 25 से 30 रुपए

नवरात्रि से पहले नारियल में आने लगी तेजी

बिलासपुर- सूखा 30 से 40, कच्चा 25 से 35 रुपए। बढ़ सकते हैं नारियल के दाम क्योंकि गणेशोत्सव के बाद अब नवरात्रि एवं दीपावली के लिए देश स्तर पर होलसेल और रिटेल काउंटरों की अग्रिम खरीदी शुरू हो चुकी है।

कुछ दिन उतार के बाद अब नारियल फिर से तेजी का संकेत देने लगा है। थोक में एक रुपए नग की वृद्धि के बाद इसका असर खुदरा बाजार में बहुत जल्द नज़र आने वाला है। फिलहाल बाजार इसलिए स्थिर है क्योंकि पूर्व की खरीदी का भंडारण संस्थानों में जमा है।

बॉक्स
देश स्तर पर मांग

गणेश उत्सव, नवरात्रि और दीपावली के लिए नारियल की मांग निकल रही है। देश स्तर पर निकली यह मांग नवंबर अंत तक बनी रहने की धारणा है। ऐसे में उत्पादक क्षेत्र में दबाव बढ़ा हुआ है समय पर आपूर्ति के लिए। इसलिए बढ़ी हुई परिवहन दरें स्वीकार करनी पड़ रही है। जिसका असर खुदरा बाजार में नारियल की बढ़ी हुई कीमत के रूप में देखा जा रहा है।

बॉक्स
तैयार हो रहा है बाजार

महामाया मंदिर रतनपुर, बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर, दंतेश्वरी देवी मंदिर दंतेवाड़ा। इसके अलावा स्थानीय देवी मंदिरों में भी तैयारी चालू हो गई है नवरात्रि के लिए। नारियल के बड़ी मांग क्षेत्र वाले इन सभी मंदिरों में नवरात्रि की तैयारी चालू हो चली है। ग्रामीण बाजार भी तैयार हो चला है। फिलहाल स्थिर है नारियल की प्रति नग कीमत लेकिन संकेत फिर से तेजी के मिल रहे हैं।

बॉक्स
नारियल और नारियल भेला

नारियल सूखा 30 से 40 रुपए नग। कच्चा 25 से 35 रुपए नग। नारियल भेला 500 से 600 रुपए किलो। देश स्तर पर मांग और परिवहन दरों में इजाफा। यह दोनों मिलकर नारियल की कीमतों में गहरा असर डाले हुए हैं। बढ़ने के आसार इसलिए भी बन रहे हैं क्योंकि अब ग्रामीण बाजारों की मांग ने भी होलसेल काउंटरों में दस्तक देनी चालू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *