Blog

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी, बिलासपुर–पेंड्रारोड तीसरी व कटनी–पेंड्रारोड चौथी रेल लाइन स्वीकृत

बिलासपुर। क्षेत्र की रेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि बिलासपुर (उसलापुर)–पेंड्रारोड तीसरी रेल लाइन तथा कटनी–पेंड्रारोड चौथी रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

तोखन साहू ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विस्तार को निरंतर गति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पेंड्रारोड–अनूपपुर तीसरी रेल लाइन, बिलासपुर–उरकुरा तीसरी रेल लाइन तथा सलका रोड–खोंगसरा डबलिंग जैसी परियोजनाओं के साथ नई स्वीकृत रेल लाइनों से क्षेत्र में रेल क्षमता और कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *