Blog

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप जब्त

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राकेश राजपूत उम्र 45 वर्ष, निवासी सूर्या चौक, चिंगराजपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 04:30 बजे उनके बेटे संजय राजपूत के पास फोन आया कि राजा ठाकुर, लिल्ले और उनके साथियों द्वारा सुंदरूबाड़ी के पास शिव मंदिर के आगे पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, लोहे के पाइप, रॉड व चैन-स्पॉकेट से ताबड़तोड़ मारपीट की जा रही है।
इस जानलेवा हमले में संजय राजपूत और बीच-बचाव करने गए राजा ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेगस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी रहा।
घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। प्राणघातक हमले जैसे गंभीर मामले को ध्यान में रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पतासाजी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने पूर्व रंजिश व बदले की भावना से एक राय होकर सुनियोजित तरीके से जान से मारने की नीयत से हमला करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 नग स्टीलनुमा लोहे के पाइप जब्त किए गए।जिसमें आरोपी
साहिल केंवट उर्फ दाऊ पिता स्व. ईश्वर केंवट, उम्र 18 वर्ष 8 माह, निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा,पंकज पासी उर्फ किट्टू पिता नारायण प्रसाद पासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सूर्या चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा और साहिल लास्कर पिता राजू लास्कर, उम्र 19 वर्ष, निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *