दहशत फैला रहा बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में अड्डेबाजों, आदतन बदमाशों पर सतत निगाह रखी जा रही है।इसी बीच मुखबिर से मोबाइल पर सूचना मिली कि आरोपी विक्की खटीक द्वारा ज्वाली नाला तेलीपारा रोड के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमकाया जा रहा है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के तत्काल कार्रवाई के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विक्की खटीक पिता अशोक खटीक, उम्र 22 वर्ष, निवासी डी.पी. कॉलेज के पास टिकरापारा
को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 01 नग धारदार चाकू बरामद हुआ।
आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाये जाने से आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।