Blog

नाबालिग बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र में 12 साल 4 महीने की नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची के परिजनों ने 15 जुलाई को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और बच्ची को उसके कब्जे से बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बच्ची ने आरोपी पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश जांगड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *