Blog

अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस का शिकंजा,9 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले, अड्डेबाजी और नशाखोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा चकरभाठा थाना पुलिस को देकर सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *