Blog
कोटा में चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

बिलासपुर । कोटा थाना क्षेत्र के डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने कब्जे में धारदार चाकू लेकर इलाके में घूम रहा है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने डोंगरिपारा में रेड कार्रवाई की। मौके से आरोपी मोहम्मद जुम्मन, उम्र 45 वर्ष, निवासी डोंगरिपारा कोटा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 784/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।