Blog

मोपका में गांजा बिक्री का खेल,पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम गांजा और बिक्री से मिली 37 हजार रुपए की रकम जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका के वर्मा मोहल्ले में एक व्यक्ति गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मोपका चौकी पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दीपेन्द्र वर्मा उर्फ चेपटी निवासी वर्मा मोहल्ला मोपका को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ बिक्री की रकम 37 हजार रुपए भी जब्त की। मामले में अपराध दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *