Blog
नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र में नशीली कैप्सूल और टेबलेट की सप्लाई के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मथुरा के गोविंद नगर निवासी राहुल अग्रवाल को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले मामले में तीन आरोपियों से 4 हजार 743 नग नशीली कैप्सूल और टेबलेट, जिनका कुल वजन 2495.64 ग्राम था, बरामद किए गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी राहुल अग्रवाल से संपर्क कर प्रतिबंधित नशीली दवाएं मंगाई गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने मथुरा पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाकर जेल भेज दिया गया है।