Blog

कोलकाता उड़ान चालू नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी हवाई सेवा संघर्ष समिति,जनप्रतिनिधि उड़ान चालू कराएं या समिति के विरोध प्रदर्शन में शामिल हों

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर से कोलकाता की उड़ान को बंद किए जाने के विरोध में सड़क पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बिलासपुर से दिल्ली के बाद बिलासपुर से कोलकाता की उड़ान पिछले 3 साल से चल रही थी परंतु अचानक इस उड़ान को वाया अंबिकापुर किया गया और समय में बदलाव किया गया जिससे कि यात्रियों की संख्या में कमी आई। अब उसी का बहाना बनाकर यह उड़ान बंद की गई है। समिति ने कहा कि सही तरीका तो यह था कि वापस बिलासपुर कोलकाता के बीच पहले की तरह इस उड़ान को सुबह के समय चलाया जाए। पिछले लगभग 3 साल से सुबह के समय सफलता से चल रही थी इसमें बिना वजह छेड़छाड़ का इसे खराब कर दिया गया। समिति ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि या तो वह इस बंद हुई उड़ान को पुनः शुरू कराएं या फिर समिति के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अधिकारी अपने मन से जनहित के विरोध में निर्णय ले रहे हैं और चुने हुए जनप्रतिनिधि इसे रोक नहीं पा रहे हैं ।
गौरतलब है कि तीन प्रमुख मांगों के लिए बिलासपुर में लगभग 7 साल पहले हवाई सुविधा विस्तार का जनआंदोलन शुरू हुआ था। इस में तीन प्रमुख मांगों में पहली मांग बिलासपुर में एयरपोर्ट प्रारंभ हो पूरी हो गई है और पिछले 5 साल से एक 3c श्रेणी का एयरपोर्ट बिलासपुर में संचालित है। परंतु दूसरी प्रमुख मांग देश के चारों दिशाओं में एक-एक महानगर तक सीधी उड़ान आज तक अधूरी है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का धरना अनवरत जारी रहा। इसमें रवि बनर्जी अरविंद गुलहरे, बद्री यादव, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, केशव गोरख, समीर अहमद, बबला संदीप बाजपेई, मनोज तिवारी, चित्रकूट श्रीवास, प्रतीक तिवारी, प्रकाश बहराली, परसराम केवट, आशुतोष शर्मा , संतोष पीपलवा, शिरीष कश्यप, देवेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक कश्यप, महेश दुबे टाटा, मजहर खान, ऋषि राज गौतम, सोहेल खान, अखिल अली और मोहसिन अली आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *