Blog

चंदली में भवन निर्माण की घोषणा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा

बिल्हा विधानसभा में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, जनदर्शन में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

बिलासपुर।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने ग्राम चंदली में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा सरगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सहभागिता की।

ग्राम चंदली में आयोजित कार्यक्रम में तोखन साहू ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए चंदली ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में श्री साहू ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

तोखन साहू ने कहा कि विकास, जनसंवाद और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान जनप्रतिनिधित्व की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनहित के विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *