Blog

कृषि छात्रों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत रासेयो इकाई की पहल

बिलासपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन.के. चौरे ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज एवं विकसित भारत की आधारशिला बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. एस.एल. स्वामी, वैज्ञानिक अजीत विलियम्स सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *