Blog

एप्पल आर्ट गैलरी में दूसरे दिन भी कला प्रेमियों की आवाजाही

कलाकार वेदुला वेंकट रमणा ‘किरण’ के चित्रों ने खींचा ध्यान

बिलासपुर। सरकंडा स्थित एप्पल आर्ट गैलरी में कला और रंगों का आकर्षक संसार दूसरे दिन भी कला प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा। गैलरी में प्रदर्शित कलाकार वेदुला वेंकट रमणा ‘किरण’ के अमूर्त चित्रों का नगर की ख्यातिप्राप्त चित्रकार सुदीप्ता मुखोपाध्याय ने अवलोकन किया।
अमूर्त चित्रों में रंगों, रेखाओं और आकृतियों के माध्यम से उभरती भावनात्मक एवं कल्पनात्मक अभिव्यक्तियों को उन्होंने करीब से देखा। गैलरी में सजे चित्रों के विविध रंग-संयोजन और रचनात्मक प्रयोग दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


एप्पल आर्ट गैलरी का प्रयास मौलिक कला को कला-प्रेमियों तक पहुंचाने के साथ कलाकार की रचनात्मक दृष्टि को एक मंच प्रदान करना है। गैलरी में प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से दर्शकों को कला को केवल देखने ही नहीं, बल्कि उसके भीतर छिपे भाव और कल्पना को महसूस करने का अवसर मिल रहा है।
कला प्रेमियों के लिए खुले हैं दरवाज़े
एप्पल आर्ट गैलरी प्रतिदिन दो सत्रों में खुली रहेगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और
शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक
कला प्रेमी गैलरी पहुंचकर प्रदर्शित मौलिक कलाकृतियों का अवलोकन कर सकते हैं।
स्थान: श्री प्लाजा, G-17, सीपत रोड, सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
समय: सुबह 11–1 बजे एवं शाम 5–9 बजे
संपर्क: 9009304176

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *