Blog

खाकी वर्दी में गा दिया फिल्मी गाना….टीआई लाइन अटैच

जशपुर। फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम को वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना भारी पड़ गया। वर्दी में रील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जशपुर डीआईजी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए उन्हें फरसाबहार थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है। बताया गया कि थाना प्रभारी ने पुलिस वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाई थी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। कार्रवाई के तहत संदीप कौशिक को फरसाबहार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *