Blog

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर ।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा स्वर्णिम एरा कॉलोनी गीतांजलि पार्क फेस 2 में रजनी भारत द्वारा ज्योतिर धाम मंदिर उद्यान परिसर मैं एक ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात रजनी भारत द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इंजीनियर सी पी सिंह, शीला सिंह , शुभाशीष महापात्रा, मालिनी साहू, परमजीत कौर द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम भी रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे की गरिमामय उपस्थिति मे संपन्न हुआ इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष द्वारा ग्राहक पंचायत के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड एवं स्मार्ट मीटर में हो रही अधिक बिल का भी चर्चा किया गया। एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की गई एवं सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जानकारी दी गई। जिला महिला अध्यक्ष शेफाली घोष द्वारा महिलाओं के अधिकार के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष रीना झा द्वारा एसपी सर द्वारा बताए गए सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने के लिए लोगों से अपेक्षा की गई। अंत में रजनी भारत द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद यापन किया। इस कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक शैलेंद्र ,आरक्षक सौरव चौबे की उपस्थिति पूरे कार्यक्रम में रही।जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, महिला अध्यक्ष शेफाली घोष, संरक्षक सदस्य रामकली तिवारी, उपाध्यक्ष रीना झा, सुमन रेड्डी, माधुरी तिवारी, रेणुका मसीह, रजनी भारत, पद्मजा सिंन्हा, नागमणि राव, सुमी ठाकुर, आदि कॉलोनी के 50 से ज्यादा लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *