Blog

सेवा सेतु से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, इतवारी लाल साहू ने जताया शासन का आभार

सेवा सेतु से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, इतवारी लाल साहू ने जताया शासन का आभार

बिलासपुर/जिले के निवासी इतवारी लाल साहू ने अपने पुत्र एवं पुत्री के लिए आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेना पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है। आय एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए अब लोगों को बार-बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया सरल होने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।
इतवारी लाल साहू ने बताया कि पहले किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने और उसकी प्रक्रिया पूरी होने तक कई बार संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीण एवं आम नागरिकों को काफी परेशानी होती थी। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया अब अधिक सहज हो गई है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर के पास स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर कार्यालयों में लंबा समय बिताने की जरूरत नहीं पड़ती।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु जैसी डिजिटल सुविधा शुरू करना सराहनीय पहल है। इससे विशेष रूप से उन लोगों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर स्थित शासकीय कार्यालयों तक जाना पड़ता था। सेवा सेतु के माध्यम से समय पर प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की पढ़ाई, छात्रवृत्ति, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने सहित अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा मिलती है। इतवारी लाल साहू ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने की सरल प्रक्रिया और नागरिकों को मिल रही सुविधा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *