कलेक्टर ने 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली पदस्थापना…. काम नहीं करने और भूमाफियाओं के लिए काम करने वाले तहसीलदारों की हुई छुट्टी….कुछ विवादित को भी हटाया गया….
कई तहसीलों में नए अफसरों की तैनाती
बिलासपुर। जिले के राजस्व विभाग में कलेक्टर द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ 18 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को उनके नाम के सामने अंकित नवीन
पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।
किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
1.प्रकाश चन्द्र साहू, तहसीलदार — बिलासपुर से मस्तूरी तहसीलदार
2.आकाश गुप्ता, तहसीलदार — अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार बिलासपुर
3. प्रकृति ध्रुव, तहसीलदार — अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से अतिरिक्त तहसीलदार सीपत
4. राजेन्द्र भारद्वाज, तहसीलदार — बिल्हा से तहसीलदार रतनपुर
5. लक्षेश्वर प्रसाद किरण, तहसीलदार — मस्तूरी से तहसीलदार बोदरी
6. शुभांगी गुप्ता, नायब तहसीलदार — मस्तूरी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी
7. अनिमेष तिवारी, नायब तहसीलदार — तखतपुर से नायब तहसीलदार बिलासपुर
8. अप्रतिम पाण्डेय, नायब तहसीलदार — कोटा से नायब तहसीलदार बिलासपुर
9. पंकज सिंह, अनुभागीय अधिकारी बिलासपुर — बेलगहना तहसीलदार से अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर
10. राहुल साहू, नायब तहसीलदार — बेलगहना से नायब तहसीलदार तखतपुर
11. राहुल शर्मा, तहसीलदार — सकरी से तहसीलदार बिल्हा
12. विभोर यादव, तहसीलदार (नायब तहसीलदार सकरी) — पदोन्नति पश्चात तहसीलदार बेलगहना
13. टोपलाल सिंदार, नायब तहसीलदार — सकरी से नायब तहसीलदार बेलगहना
14. सोनू अग्रवाल, तहसीलदार — रतनपुर एवं अतिरिक्त प्रभार सीपत से तहसीलदार सकरी
15. अंकित राजपूत, नायब तहसीलदार — रतनपुर से नायब तहसीलदार सकरी
16. संदीप साय, तहसीलदार — बोदरी से तहसीलदार सीपत
17. श्रीमती श्वेता यादव, तहसीलदार — स्थानांतरण पर उपस्थित से अतिरिक्त तहसीलदार तखतपुर
18. श्रीमती जयश्री राजन पथे, तहसीलदार — स्थानांतरण पर उपस्थित से तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा
तत्काल प्रभावशील रहेगा आदेश
कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इस फेरबदल के बाद जिले की कई प्रमुख तहसीलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है