Blog

प्रमुख सचिव बोरा के आईटीएमएस का किया निरीक्षण…..

रायपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के तीसरे तल पर संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम वार रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा अवैध खुदाई एवं निर्माण पर प्रभावी निगरानी के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव बोरा ने तकनीकी संसाधनों और निगरानी व्यवस्था के प्रभावी उपयोग के साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नागरिकों में नागरिक बोध (सिविक सेंस) विकसित करने के लिए जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने ITMS वार रूम को ‘सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस’ के रूप में विकसित करने की दिशा में शहरी प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।निरीक्षण एवं बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, डीसीपी सुश्री अर्चना सिंह, एसीपी ट्रैफिक सुश्री स्नेहिल साहू, संयुक्त संचालक एस.के. सुंदरानी, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि, अधीक्षण अभियंता प्रदीप यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *