मां महामाया को चुनरी अर्पित कर समाज की एकता का देंगे संदेश…मस्तूरी क्षेत्र की शामिल होंगी महिलाएं

13 अक्टूबर को निकलेगी मस्तूरी में भव्य चुनरी यात्रा
बिलासपुर। धर्म जागरण समन्वय मातृशक्ति बिलासपुर महानगर के तत्वावधान में मां शक्ति की आराधना एवं समाज की एकता के संकल्प के साथ 13 अक्टूबर को भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य मां शक्ति की पूजा-अर्चना, आस्था एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,माता की यात्रा सुबह 10 बजे लाठेश्वरनाथ मंदिर, मस्तूरी से प्रारंभ होगी। इसके बाद श्रद्धालु चुनरी यात्रा लेकर पेंड्री स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचेंगे, जहां माता रानी को चुनरी अर्पित कर सुख, समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की जाएगी।
आयोजकों ने समस्त मातृशक्तियों एवं समाजजनों से श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजिका भारवि वैष्णव, जिला संयोजिका डॉ. सरिता भारद्वाज और जिला सह संयोजिका मालती केवट ने सभी श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है।
मस्तूरी के निकलेगी पहली और बड़ी यात्रा
बताया जा रहा है कि चुनरी यात्रा पहली बार और बड़ी संख्या में निकाली जा रही है।इसके लिए मस्तूरी क्षेत्र की महिलाएं एकजुट होकर आयोजन की तैयारियां का रही है।जिसमें कई लोगो कें शामिल होने की आशंका है।डॉक्टर सरिता भारद्वाज का कहना है कि यह यात्रा की शुरुवात है।जिसमें एक कोशिश है कि लोग माता की चुनरी यात्रा में शामिल होकर माता का आशीर्वाद ले।