Blog

बारिश खत्म,अब युद्धस्तर पर काम में जुट जाएं-निगम कमिश्नर

इंजीनियर और ठेकेदारों के साथ निगम कमिश्नर ने की बैठक, ठेकेदारों की समस्याओं को किया जाएगा दूर

काम समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए

अप्रारंभ कार्य तत्काल शुरू करें,नहीं करने वालों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा

जोन स्तर पर सभी कार्यों कि समीक्षा की गई

ठेकेदारों ने भी बताई समस्या,रखें सुझाव

बिलासपुर- नगर निगम के दृष्टी सभाकक्ष में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी इंजीनियरों और ठेकेदार संघ के बैनर तले ठेकेदारों के साथ बैठक किया। काम में तेजी लाने,ठेकेदारों की समस्या और सुझाव को जानने के लिए निगम कमिश्नर ने बैठक आहूत की थी, जिसमें इंजीनियर और अधिकारी भी शामिल थे। बैठक में निगम कमिश्नर ने ठेकेदारों से दो टूक शब्दों में कहा की बारिश का सीजन अब समाप्ति की ओर है,युद्धस्तर पर काम में जुट जाएं और गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अत्यंत बिलो रेट के कार्य में गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए और अगर कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी,इसके लिए ठेकेदार तैयार रहें। काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में निगम कमिश्नर ने सभी जोन क्षेत्रांतर्गत एक एक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा भी किया। सभी निर्माणाधीन साइट में सुरक्षा के ध्यान रखने के भी निर्देश ठेकेदारों को दिए गए। बैठक में ठेकेदारों ने भी समस्याओं की ओर इंगित करते हुए अपनी मांग रखी ठेकेदारों ने बिलिंग में देरी,गैर तकनीकी व्यक्ति द्वारा कार्य में हस्तक्षेप और फंड की लेटलतीफी संबंधी समस्याएं बताया जिसके बाद निगम कमिश्नर ने बिलिंग के लिए टाइमलाइन बनाने और फंडिंग की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन ठेकेदारों को दिए। इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा अनावश्यक जटिल दस्तावेजों के सरलीकरण करने की भी मांग की,जिस पर निगम कमिश्नर ने विश्लेषण करने का आश्वासन दिया है। बैठक में ठेकेदारों ने भुगतान प्रक्रिया के चैनल का पुनर्निर्धारण और समय सीमा निर्धारित करने की भी मांग निगम कमिश्नर से किया। आज बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री एसपी साहू,कार्यपालन अभियंता,सब इंजीनियर और ठेकेदार संघ के 

राजकुमार तिवारी,कमल सिंह,जितेंद्र सोनी,नरेंद्र चित्रकार,विवेक ताम्रकार,आनंद बुधोलिया,अशोक तिवारी, राजन जायसवाल,मनीष सोनी,रोमेश पाण्डेय,शशिकांत मिश्रा, शैलेष मिश्रा,नितिन सिन्हा,मनोज मिश्रा,अंबर चतुर्वेदी रितेश सिंह,संदीप शर्मा,राहुल ताम्रकार समेत अन्य ठेकेदार उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *