
कभी हाथों में थी बंदूक,आज समाज की सुरक्षा का जिम्मा

2014 में हिंसा का रास्ता छोड़ सुभाष और सनमति ने किया आत्मसमर्पण,
शासन के सहयोग से मिला घर, नौकरी और सम्मानजनक जीवन
कोंडागांव– आज मैं समाज का रक्षक हूं।पहले मैं अपनों का ही भक्षक था।आज मेरे पास खुशहाल परिवार है, पहले केवल दुर्दांत हत्याएं थीं।जुर्म और खौफ की जगह अब सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा हूं।
आत्म समर्पण करने के बाद सुभाष और उनकी पत्नी सनमति के जीवन आया यह बदलाव सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और पुनर्वास से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन शासन की नई पुनर्वास नीति प्रमाण है सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास का, जिसके दम पर यह दंपति खुशहाल जीवन जी रहा है।
समर्पण से सम्मान तक
शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित थे सुभाष और सनमति। उधेड़बुन के बाद साल 2014 में दोनों ने आखिरकार हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। आत्म समर्पण करके नई जिंदगी की शुरुआत की। भरोसा ही नहीं पूरा विश्वास था शासन और शासन की नीतियों पर। यह तब प्रमाणित हुआ, जब सुभाष को रहने के लिए घर और जीवन यापन के लिए नौकरी का बंदोबस्त सरकार ने किया। यह नौकरी भी पुलिस बल में ही मिली प्रधान आरक्षक के रूप में। आज वह समाज की मुख्य धारा से जुड़कर खुश है।
मिला मजबूत आर्थिक सहारा
हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले सुभाष और सनमति आर्थिक रूप से मजबूत तब हुए, जब दोनों को केंद्र और राज्य सरकार से इनाम के रूप में अच्छी- खासी रकम मिली। विभिन्न जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ की बदौलत अब यह दंपति आत्मनिर्भर जीवन जी रहा है। संघर्ष और भटकाव से भरा जीवन अब सम्मान, विश्वास और खुशियों से भरा है।
मेरे बच्चे भी जा रहे स्कूल
बेहद खुश हैं सुभाष और सनमति अपने बच्चे को स्कूल जाता देखकर। पहले केवल बड़े नक्सली नेताओं के बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल- कॉलेज जाना सुनता था। अब मेरे बच्चे भी स्कूल जाने लगे हैं। आत्म सम्मान बढ़ाने वाला यह पल, गौरव बढ़ाने वाला इसलिए मान रहा है यह दंपति क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ वायदा निभाया।






