
लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति जांजगीर जिला पदाधिकारी घोषित ।

रायपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ के सहयोगी संगठन, लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने की सहमति से नारी शक्ति जांजगीर जिला पदाधिकारी घोषित की जिसके अनुसार सविता तिवारी -जिला अध्यक्ष, शांति भारते उपाध्यक्ष, सरस्वती साव उपाध्यक्ष, अस्मिता मिश्रा उपाध्यक्ष, कल्याणी केशरवानी उपाध्यक्ष, प्रेमलता कौशिक महामंत्री, सत्यभामा वैष्णव महामंत्री, मिरा मिहीर पतकी महामंत्री, बसंती केशरवानी मंत्री, लता केशरवानी मंत्री, संगीता कहरा मंत्री, लता गोस्वामी मंत्री, रामबाई यादव मंत्री, उर्मिला धीवर मंत्री, सविता गढ़ेवाल कोषाध्यक्ष, लीला देवांगन सह कोषाध्यक्ष, विजय लक्ष्मी खुटे जिला कार्यालय मंत्री, पूर्णिमा बंजारे मीडिया सहप्रभारी, रजनी कहरा-संस्कृति प्रभारी, अवंतिका गुप्ता सदस्यता अभियान प्रभारी, सहोद्रा कहर सोशल मीडिया प्रभारी, रचना कुर्रे – शिक्षा जागरण प्रभारी, किरण स्वास्थ्य प्रभारी, निलम साहू जिला प्रवक्ता, नियुक्त किए गए है। नियुक्ति पश्चात सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने के करकमलों से प्रदान किए गए। इस अवसर पर सच्चिदानंद उपासने ने नारी शक्ति को प्रदेश स्तर पर सक्रिय संगठन बनाने व शक्ति देने तन, मन,धन से सक्रिय भूमिका अदा करने की अपील की।






